फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah takes last decision about govt forming in delhi

पीएम मोदी नहीं, अमित शाह करेंगे ये फैसला

Fri, 18 Jul 2014 03:06 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah takes last decision about govt forming in delhi

दिल्ली में सरकार बनाने की मुहिम में जुटे भाजपा विधायकों की मुहिम फिलहाल ठंडी पड़ गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को नागपुर से दिल्ली आने वाले है।

विज्ञापन


संभव है कि पार्टी आलाकमान शुक्रवार शाम तक बैठक कर दिल्ली के बारे में कोई निर्णय ले। बता दें कि इसी दौरान भाजपा अपने विधायक दल के नेता का भी ऐलान अभी तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक दल के नेता की दौड़ में प्रो. जगदीश मुखी सबसे आगे है।

मोहन भागवत से मिलने गए हैं शाह

Amit Shah takes last decision about govt forming in delhi

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने नागपुर गए हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आरएसएस ने भी दिल्ली में सरकार न बनाने की सलाह दी है।

संघ भी चाहता है कि भाजपा दिल्ली में फिर से चुनाव के लिए जाए, जबकि भाजपा विधायक दिल्ली में सरकार बनाने के हिमायती हैं। ऐसे में अमित शाह की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर दिल्ली सरकार पहली परीक्षा होगी। अब बस उनके वापस लौटने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed