{"_id":"5e2c70458ebc3e77ba2ead12","slug":"amit-shah-said-on-caa-and-nrc-aap-and-congress-are-supporting-the-tukde-tukde-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून पर बोले शाह- टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर रही है आप और कांगेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून पर बोले शाह- टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर रही है आप और कांगेस
Sat, 25 Jan 2020 10:13 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Amit shah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी नुक्कड़ सभा में शनिवार को अमित शाह ने राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में चल रहे धरनों पर देश तोड़ने की बातें हो रही हैं और राहुल गांधी और केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है। शाहीन बाग में चल रहे धरना स्थल पर तो आए दिन कांग्रेस नेता जा रहे हैं। यह सब वोट बैंक की राजनीति है। उन्होंने कांग्रेस व आप पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने का आरोप जड़ा।
शाह ने कहा कि, अनुच्छेद-370 हटाने से कश्मीर भारत का अंग बन गया है। आप और कांग्रेस इसका विरोध कर रही थीं। गणतंत्र दिवस के दिन टीवी पर यह देखने को मिलेगा कि कश्मीर में शांति के साथ तिरंगा लहरा रहा है। करोड़ों लोग चाहते थे कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग बने, लेकिन अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा नहीं चाहते थे।
उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी, राहुल गांधी और केजरीवाल पर राम मंदिर का विरोध करने का आरोप मढ़ा। शाह ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया गया और वह प्रमाण मांग रहे हैं।