फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah laid the foundation stone of 200 km long cycle track in Tughlakabad

दिल्ली में 50 लाख लोग करेंगे साइकिल की सवारी, 20 फीसदी घटेगा प्रदूषणः अमित शाह

Tue, 07 Jan 2020 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah laid the foundation stone of 200 km long cycle track in Tughlakabad
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार तुगलकाबाद में 200 किमी लंबे साइकिल ट्रैक का शिलान्यास किया। इस परियोजना को करीब 550 करोड़ की लागत आएगी और चार साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर शाह ने उम्मीद जताई कि परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली में करीब 50 लाख लोग साइकिल की सवारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तैयार होने पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी। इससे प्रदूषण में करीब 20 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रैक बनने के बाद दिल्ली की जनता सुरक्षित तरीके से साइकिल चला सकेगी। वर्तमान में करीब 11 लाख लोग साइकिल पर अपने गंतव्य तक जाते हैं। ट्रैक बनने के बाद  करीब 50 लाख से ज्यादा लोग साइकिल की सवारी करेंगे तो यह एक फैशन की तरह लगेगा। शाह ने कहा कि साइकिल ट्रैक के किनारे जगह-जगह झीलें और वन होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस ट्रैक के तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों को कम दूरी के लिए वाहनों पर पेट्रोल की फिजूलखर्ची नहीं करनी पड़ेगी। अगर लोगों की विचारधारा में बदलाए आ जाए तो दिल्ली में यकीनन 50 लाख से ज्यादा लोग साइकिल पर और पैदल चलेंगे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगी विशेषताएं
. साइकिल वॉक के रूट पर लुप्त झीलें होंगी पुनर्जीवित।
. व्यावसायिक जिलों, कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, मेट्रो स्टेशनों को भी जोड़ेगा साइकिल ट्रैक।
. ट्रैक की चौड़ाई 2.4 मीटर होगी और 2.4 मीटर चौड़ाई वाला पैदल मार्ग होगा जिनके बीच में 1 मीटर हरी पट्टी होगी।
. साइकिल वॉक पर आवासीय क्षेत्रों के निकट प्रवेश और निकास के सुरक्षित प्वाइंट को ऑरिजन-डेस्टिनेशन प्लाजा कहेंगे।
. वॉशरूम, चाय, कॉफी, साइकिल मरम्मत और पार्किंग की होगी सुविधा।  
. ट्रैक पर हर 100 मीटर की दूरी पर होगा एक सीसीटीवी कैमरा। केंद्रीकृत निगरानी स्टेशन करेगा मॉनिटरिंग।
. साइकिल ट्रैक पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
. साइकिल वॉक के निर्माण के पहले फेज में 36 किमी लंबा ट्रैक बनाया जाएगा।
. पहले फेज में नीलगाय, पीकॉक और बुलबुल तीन लाइनें होंगी, जो बदरपुर से मालवीय नगर, वसंतकुंज होते हुए नेहरू प्लेस और इस्कॉन मंदिर तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed