'अरविंद केजरीवाल का नाम लेने की भी अमित शाह की हैसियत नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर खुलकर हमला बोला। सिसोदिया ने कहा है कि जिस अमित शाह को तड़ीपार किया जा चुका है, हत्या और तमाम तरह की वसूली के चार्ज हैं, वो व्यक्ति देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहा है।
केजरीवाल की देशशक्ति पर सवाल उठाने को प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल का नाम लेने की भी अमित शाह की हैसियत नहीं है। केजरीवाल के साथ खड़े होने की बात छोड़िए।
सिसोदिया ने पहले ट्वीट कर और फिर मीडिया के सामने आकर कहा, सारा देश अमित शाह का आपराधिक इतिहास जानता है। राजनीतिक शुचिता के नाम पर अमित शाह एक काला धब्बा है।
'राजनीतिक शुचिता के नाम पर एक काला धब्बा है अमित शाह'
हमारी और देश के लोगों की है। अमित शाह को सेना का ठेकेदार किसने बना दिया? वो व्यक्ति देश में ईमानदारी के सर्टिफिकेट बांट रहा है जिस पर पहले तमाम आरोप हैं।
हाल ही में आरोप लगा कि सीबीआई के जरिये एक अधिकारी को इतना प्रताड़ित कराया कि उसके पूरे परिवार को आत्महत्या करनी पड़ी। आज वे देश भक्ति के सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, सेना के ठेकेदार बन गए हैं।
अरविंद केजरीवाल की देशभक्ति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के बारे में पूरा देश जानता है कि केजरीवाल किस तरह से ईमानदारी व देशभक्ति की राजनीति कर रहे हैं।
सिसोदिया ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा, वैसे किसी मीडिया वाले ने आज प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह से बंसल सुसाइड केस के बारे में पूछा? या सब सुसाइड करके गए थे?