फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amina begum who is to deport to pakistan, her daughters lost

कौन है अमीना जिसे भेजा जाना है पाकिस्तान, अचानक कहां गायब हो गईं बेटियां

Fri, 23 Nov 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
amina begum who is to deport to pakistan, her daughters lost

शादी के बाद पाकिस्तानी नागरिक हो जाने वाली अमीना बेगम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। बिना वैध पासपोर्ट के ही अमीना  सालों से राजधानी के जाफराबाद इलाके में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थीं। उन्हें अब पाकिस्तान भेजा जाना है लेकिन इसी बीच उनकी दोनों बेटियां गायब हो गई हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमीना बेगम और उनके दोनों बेटों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था और वह इस वक्त जेल में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार अमीना की बड़ी बेटी उजमा के पति साजिद ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि वो कहां गईं। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें अपने-अपने घर से मंडोली जेल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन


दोनों अपने बच्चों को भी साथ ले गई थीं। दूसरी तरफ रिश्तेदारों का दावा है कि अमीना की दोनों बेटियां गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं छिपी हैं। ऐसा दावा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि परिवार ने इस मामले में पुलिस से कोई मदद नहीं मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बेटी के पति साजिद ने कहा कि अगर उनकी पत्नी और उनके परिवारवालों को पाकिस्तान भेज दिया गया तो उनके बच्चों की परवरिश और देखभाल कौन करेगा।

गौरतलब है कि अमीना की बेटी उजमा और अस्मा दोनों के ही तीन-तीन बच्चे हैं। साजिद का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बीवी पाकिस्तानी है, जब तक कि उनकी सास अमीना ने उन्हें नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि अब तो मेरी और उजमा की शादी हो चुकी है इसलिए उसकी नागरिकता बदलनी चाहिए। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं अमीना के भाई अखलाक अली इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि वो दोनों यहां से अपनी भलाई के लिए ही गई होंगी और हम उनकी तलाश नहीं करेंगे। दोनों ने जांच अधिकारी से वादा किया था वह डिपोर्टेशन को लेकर उनके सामने जरूर पेश होंगी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के लिए दोनों का औपचारिक रूप से गिरफ्तार होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed