Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amidst the echoes of Chhath songs, the country

Delhi NCR News: छठ गीतों की गूंज के बीच पटना रवाना हुई देश की पहली अमृत भारत 3.0 ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुधवार रात किया गया विशेष ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने खास सौगात दी है। भारतीय रेलवे की पहली अमृत भारत 3.0 ट्रेन को छठ पूजा विशेष ट्रेन के रूप में 11 नवंंबर की रात को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छठ के पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई दी।्र
रेलवे के अनुसार, दिल्ली से बिहार के बीच छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। बड़ी संख्या में लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों का रुख करते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों के साथ विशेष रेलगाड़ियों का संचालन यात्रियों को राहत देने में अहम है। इसी कड़ी में अमृत भारत 3.0 ट्रेन को विशेष रूप से चलाया गया। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालने के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार : अमृत भारत 3.0 ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें आरामदायक सीटों के साथ बेहतर सस्पेंशन की व्यवस्था की गई है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को अधिक आराम मिल सकेगा। इसके अलावा आधुनिक शौचालय और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुश-पुल तकनीक से मिलेगी बेहतर गति : यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक से लैस है। इस तकनीक में ट्रेन के आगे और पीछे इंजन लगाए जाते हैं। इससे ट्रेन को गति पकड़ने और रफ्तार कम करने में मदद मिलती है। रेलवे के अनुसार, इस तकनीक से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। बेहतर सस्पेंशन के कारण यात्रा के दौरान झटके भी कम महसूस होंगे।


छठ के माहौल में यादगार बना सफर का आगाज : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के समय छठ के पारंपरिक गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए यह अवसर खास रहा। छठ गीतों के बीच ट्रेन की रवानगी ने यात्रियों में उत्साह भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article