{"_id":"5e3292a28ebc3e4b350bb9dd","slug":"amidst-jamia-to-rajghat-march-one-man-brandished-pistol-arrested-one-injured-all-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएए प्रदर्शनः जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए प्रदर्शनः जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो...
Thu, 30 Jan 2020 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में गुरुवार को जामिया से राजघाट तक निकाले जा रहे पैदल मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही एक लड़के ने तमंचा निकालकर छात्रों पर गोली चला दी। गोली जामिया से मास कम्युनिकेशन कर रहे छात्र शाहदाब फारुक के हाथ में जा लगी।
विज्ञापन
गोली चलाने के बाद आरोपी लड़का तमंचा लहराते पीछे हटता हुआ पुलिस की ओर पहुंच गया। चंद कदमों की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी लड़के को मौके पर ही दबोच लिया। लड़के को ग्रेटर कैलाश थाने लाकर उससे पूछताछ जारी है। दूसरी ओर घायल छात्र शाहदाब को पास के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद से जामिया मिल्लिया में तनाव का माहौल है। पुलिस ने होली फैमिली अस्पताल के सामने बेरीकेड लगाकर छात्रों को रोका हुआ था। छात्र राजघाट जाने की जिद पर अड़े थे। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी (सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्र) की ओर से बापू की पुण्यतिथि पर गुरुवार दोपहर 12.00 बजे एक पैदल मार्च का आह्वान किया गया था। इसमें जामिया, एएमयू, जेएनयू, डीयू और कई छात्र संगठन शामिल थे। दोपहर करीब 12 बजे जामिया के गेट नंबर-7 पर भारी संख्या में छात्र जुटने लगे। दोपहर करीब 12.55 बजे भारी संख्या में छात्रों ने राजघाट कूच करना शुरू किया।
हालांकि पुलिस ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग पर होली फैमिली अस्पताल के सामने बेरीकेड लगाकर छात्रों को रोकने की योजना बनाई हुई थी। छात्र कुछ दूर ही चले थे कि उसी दौरान छात्रों के बीच से ही निकले लड़के ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया।
आरोपी ने छात्रों की तरह तमंचा तान दिया और वह कहने लगा मैं देता हैं तुम्हे आजादी, यह लो तुम्हारी आजादी, यह कहकर आरोपी लड़के ने गोली चला दी। वारदात वहां मौजूद टीवी चैनल के कैमरों और छात्रों के मोबाइल में कैद हुई। बाद आरोपी खुद ही पीछे हटता हुआ पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
वारदात से चंद मिनटों पहले हमलावर ने किया था फेसबुक लाइव
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जेवर का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात से चंद मिनटों पूर्व आरोपी ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाकर पोस्ट की। आरोपी शाहीन बाग का खेल खत्म होने और मेरे घर का ख्याल रखना वाली बात कर रहा है। उधर घटना के बाद छात्र काफी खफा दिखे। ग्रेजुएशन के छात्र मोहम्मद कामिल ने बताया कि माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर शरारती तत्वों ने ऐसी हरकत करवाई है।
छात्रा आमना आसिफ ने कहा कि जामिया के छात्र किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं है। दूसरी घटना के बाद पुलिस ने छात्रों को होली फैमिली अस्पताल के सामने बेरीकेड लगाकर रोका हुआ था। देर शाम तक छात्र राजघाट जाने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। जामिया में तनाव का माहौल बना हुआ था।
छात्रा आमना आसिफ ने कहा कि जामिया के छात्र किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं है। दूसरी घटना के बाद पुलिस ने छात्रों को होली फैमिली अस्पताल के सामने बेरीकेड लगाकर रोका हुआ था। देर शाम तक छात्र राजघाट जाने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। जामिया में तनाव का माहौल बना हुआ था।