{"_id":"5d24319e8ebc3e6cae4ee404","slug":"amid-tightened-security-vishwa-hindu-parishad-organises-shobha-yatra-in-hauz-qazi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौजकाजी: कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभा यात्रा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौजकाजी: कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभा यात्रा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे जवान
Tue, 09 Jul 2019 11:54 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच शोभ यात्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हौजकाजी में पिछले दिनों दो गुटों के बीच हुई झड़प और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच शोभ यात्रा निकाली। वहीं यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टी से शोभा यात्रा में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घर की छतों पर भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, साथ ही दंगा विरोधी टीमें भी तैनात हैं।
विज्ञापन
इन सब के अलावा माहौल न बिगड़े इसके लिए ड्रोन कैमरे से भी पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि लालकुंआ में पिछले दिनों मामूली पार्किंग विवाद के बाद तनाव हो गया था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार के आयोजन को देखते हुए पुलिस ने सोमवार रात से ही इलाके में सुरक्षा को पुख्ता कर लिए थे। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब चार किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने दो सौ रूफ टॉप बनाए हैं। जिस पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।