फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amid scorching heat, AC explodes, flat catches fire

Delhi NCR News: झुलसाने वाली गर्मी के बीच एसी में धमाका, फ्लैट में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
विवेक विहार में हादसे से मची अफरा-तफरी, दंपती और बच्चा बाल-बाल बचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में बुधवार को एक फ्लैट की बालकनी में लगे स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट में धमाका होने के बाद आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि फ्लैट में मौजूद दंपती और उनका छोटा बच्चा समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की चपेट में आने से घर का सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसी में एक दिन पहले ही गैस भरवाई गई थी। वहीं घटना के समय तेज गर्मी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से एसी में ब्लास्ट हुआ हो। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे आर-ब्लॉक स्थित दूसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। फ्लैट मालिक मुकुल ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। वह पत्नी और बच्चे को लेकर तुरंत नीचे पहुंचे और लोगों को आवाज देकर मदद मांगी। पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed