फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   american organisation will work on water and sewage system in faridabad

अमेरिकी संस्था तलाशेगी पानी-सीवर व सफाई की बेहतर संभावनाएं

Tue, 11 Apr 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
american organisation will work on water and sewage system in faridabad
नाला निर्माण के लिए खोदी पड़ी सड़क।
शहर में पानी-सीवर व सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अमेरिकी संस्था यूनाईटेड स्टेट्स एजेंसी फार इंटरनेशनल डेवलपमेंट(यूएसएआईडीए) शहरी विकास मंत्रालय के अधीन काम करने वाली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के साथ मिलकर बेहतर संभावनाएं तलाशेगी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन


ये संस्था भारत सरकार की वास(वाटर एंड सेनीटेशन हाईजिन) कार्यक्रम के तहत काम करेगी। संस्था का मेन फोकस पानी, सीवर व्यवस्था और साफ सफाई को मजबूत कैसे बनाया जाए, उसकी संभावनाएं तलाशना और निगम को सुझाव देना है। उस पर काम करना निगम की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन


सोमवार को छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सुबह करीब 10 बजे नगर निगम पहुंचा और अधीक्षण अभियंता अनिल मेहता से मुलाकात की। शहरवासियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस संस्था ने देश तीन शहरों मैसूर, उदयपुर और फरीदाबाद को चुना है जहां मूलभूत सुविधाओं का अध्ययन करेगी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था तीन साल तक अलग-अलग योजनाओं पर काम करेगी। टीम फील्ड में जाकर लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। सदस्यों ने भारत सरकार के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी ली। साथ ही अमृत योजना में प्रस्तावित सीवर लाइन, सीईटीपी, एसटीपी तथा शहरी सफाई अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की। 


एसई मेहता ने बताया अमेरिकन संस्था यूसेड इंडिया, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के साथ मिलकर शहर में काम करेगी। इसकी सहायता के लिए तरुलिटी, इनोवेट और आईआरसी संस्था भी काम कर रही है। टीम में यूसेड इंडिया से आनंद रुद्रा, तरुलिटी से मनू प्रकाश, विपुल कुमार, उदय कुमार, अभिषेक कपूर, परामिता डे शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed