फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ambulance workers strike troubled patients talks between employees and government fail

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान, कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा

Sun, 07 Jul 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
ambulance workers strike troubled patients talks between employees and government fail
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कैट्स एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण सातवें दिन शनिवार को भी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंभीर हालत में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जब परिजन 102 नंबर पर मदद मांगते हैं तो उन्हें पुलिस से मदद लेने की बात कही जा रही है।  

विज्ञापन


सरकार और कैट्स कर्मियों की बातचीत का शनिवार को भी हल नहीं निकल सका। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे काम पर नहीं आएंगे। कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल को नहीं मिली एंबुलेंस 
शनिवार सुबह महिपालपुर फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। एक राहगीर ने 102 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी तो तो वहां मौजूद कर्मियों ने हड़ताल का हवाला देते हुए एंबुलेंस नहीं भेजने की बात कही। कैट्स की सेवा पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी प्रकार हृदयाघात के मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हवन कर विरोध जताया 
कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र लाकड़ा का कहना है कि शनिवार को हवन कर विरोध जताया गया।  इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना देने से लेकर नारेबाजी तक की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed