फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ambulance stuck in traffic jam at Luharli toll; failed to get a way through despite sounding the siren.

Delhi NCR News: लुहारली टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस, सायरन बजाने के बाद भी नहीं मिला रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार, टोल पार करने में लगा आधा घंटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जीटी रोड पर दादरी और सिकंदराबाद के बीच स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में दादरी से सिकंदराबाद की ओर जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गईं। दोनों में मरीज सवार थे।
दोपहर करीब एक बजे टोल के दोनों ओर वाहनों की कतार करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। टोल पार करने में वाहन चालकों को करीब आधा घंटा लग रहा था। इसी दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। चालकों ने सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील की, लेकिन एंबुलेंस को तत्काल निकालने की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक फंसे रहने के बाद अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन किनारे कर रास्ता बनाने का प्रयास किया, तब एंबुलेंस आगे बढ़ सकीं। इस दौरान मरीजों और उनके साथ मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों का आरोप है कि टोल पर जाम बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों ने समय रहते यातायात सुचारु करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए। इससे टोल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed