फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ambulance driver started canteen in ambulance van

खराब पड़ी एंबुलेंस को चालक ने बना दिया कैंटीन, बारिश से खुला ये राज

Sat, 28 Jul 2018 04:00 AM IST
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 28 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
ambulance driver started canteen in ambulance van
canteen in ambulance - फोटो : amar ujala

जिला अस्पताल में एक एंबुलेंस चालक ने खराब पड़ी एंबुलेंस में कैंटीन शुरू कर दी। पीछे खड़ी इस एंबुलेंस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही थी। वहीं, लंबे समय से खड़ी होने की वजह से शीशों पर मिट्टी चढ़ गई थी। बारिश के समय जब एंबुलेंस के शीशे से मिटी हटी तो सीएमएस की नजर पड़ी। 

विज्ञापन


सीएमएस ने चालक को नौकरी से निकाल दिया है। साथ ही अन्य चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई है। दरअसल, जिला अस्पताल की एक एंबुलेंस में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। एंबुलेंस काफी पुरानी भी हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने उसे खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन


लंबे समय से यह चल नहीं रही थी। वहीं, चालक ने एंबुलेंस को सबसे पीछे छिपा कर खड़ा कर दिया। शीशों पर मिट्टी तक चढ़ गई थी। इसमें करीब 32 से ज्यादा बिस्कुट के डिब्बे, नमकीन और अन्य खाने पीने की चीजें रखी हुई थीं। वहीं, अस्पताल के सामने खानपान की दुकान चलाने वाले भी रात को अपना सामान एंबुलेंस में लाकर रख देते थे। बाकायदा वो ड्राइवर को इसके लिए पैसे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएमएस अजेय अग्रवाल ने बताया कि चालक अस्पताल की दूसरी एंबुलेंस चला रहा था। उसने एंबुलेंस खड़ी देखी तो ऐसा किया। चालक ने गेस्ट हाउस की बिल्डिंग के पीछे एंबुलेंस खड़ी कर रखी थी। इससे किसी की नजर वहां जा ही नहीं पाती थी। चालक को संविदा पर नियुक्त किया गया था। अब उसे निकाल दिया गया है। वहीं, एंबुलेंस को चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में खड़ा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed