{"_id":"5c5b7555bdec22738813b47e","slug":"amar-ujala-special-ayurveda-will-cure-12-diseases-make-ayush-villages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला खास: आयुर्वेद से होगा 12 बीमारियों का इलाज, बनेंगे आयुष ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला खास: आयुर्वेद से होगा 12 बीमारियों का इलाज, बनेंगे आयुष ग्राम
Thu, 07 Feb 2019 05:31 AM IST
Priyesh Mishra
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
Ministry of AYUSH
देश में 12 तरह की बीमारियों का इलाज जल्द ही आयुर्वेद के जरिये मिल सकेगा। केंद्र सरकार आयुर्वेद, यूनानी और होमियोपैथी के जरिये ज्यादा से ज्यादा मरीजों को उपचार देने की तैयारी में है। इसके लिए आयुष ग्राम भी बनाए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही देश में साढ़े 12 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने की जिम्मेदारी पीएमओ से आयुष मंत्रालय को मिली है।
बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक होटल में सभी राज्यों के आयुष मंत्रियों के साथ इसकी रणनीति तैयार की गई है। आयुष्मान भारत के तहत जल्द ही 19 आयुर्वेद और 14 योग के पैकेज भी शामिल किए जाएंगे। अब तक इस योजना के तहत 1300 के करीब एलोपैथी उपचार पैकेज हैं।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय मिलकर आयुष्मान भारत को लेकर नई नीतियों पर काम कर रहे हैं। सभी राज्यों से 12500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। ये सेंटर देशभर में अगले तीन वर्ष में खोले जाने हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने अमर उजाला से वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत हर ब्लॉक में एक आयुष ग्राम तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए आयुष की जिला स्तरीय टीमें कार्य कर रही हैं। राज्य व जिला स्तर पर आयुष कमेटियां भी गठित की जा रही हैं।

Trending Videos
इन बीमारियों का होगा आयुर्वेद उपचार
आयुष्मान भारत के तहत आयुर्वेद के जरिये गर्भवती महिलाओं की देखरेख, शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, मधुमेह, दिल, फेफड़ों में संक्रमण, परिवार नियोजन, कान-नाक-गले से जुड़ी बीमारियों, मुंह, मनोरोग और पैलेटिव केयर दी जाएगी। इमरजेंसी एवं ट्रॉमा के साथ-साथ बर्न मरीजों को भी इस चिकित्सा पद्घति से उपचार मिलेगा। मधुमेह के लिए बीजीआर-34, किडनी के लिए नीरी केएफ्टी और सफेद दाग के लिए ल्यूकोस्किन का इस्तेमाल होगा।
कुल 1.25 लाख केंद्र खोलने की है योजना
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में एक लाख 25 हजार केंद्र खोले जाने हैं। इसमें 10 फीसदी आयुष केंद्र होंगे। राज्यों के साथ मिलकर इन केंद्रों की स्थापना और वहां उपचार शुरू कराने की योजना पर काम शुरू हो चुका है।