फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala shubh labh mahotsav mega draw winners list 5 rado watch 1 bmw bike winners name

‘शुभ लाभ महोत्सव’ जानिए किसके हाथों पर सजेगी राडो घड़ी और कौन चलाएगा बीएमडब्ल्यू बाइक

Mon, 09 Mar 2020 12:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Mar 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala shubh labh mahotsav mega draw winners list 5 rado watch 1 bmw bike winners name
नोएडा के सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित शुभ लाभ महोत्सव के दौरान लकी ड्रा निकालते मुख्य अतिथि - फोटो : राजन राय

फेस्टिवल सीजन शुभ लाभ महोत्सव का गुरुवार को सेक्टर-59 नोएडा, स्थित अमर उजाला कार्यालय में मेगा ड्रा निकाला गया। ड्रा में छह भाग्यशाली विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें से पांच विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड राडो घड़ी व एक को बीएमडब्ल्यूए बाइक मिलेगी। यह सभी पुरस्कार अमर उजाला की ओर से दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि अमर उजाला ने दिवाली पर शुभ लाभ महोत्सव योजना शुरू की थी, इसमें खरीदारों ने जिस दुकान से सामान खरीदा था, उन्हें दुकानदार की ओर से कूपन दिया गया था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ड्रा निकाले गए थे और विजेताओं को पुरस्कार मिले थे।
विज्ञापन


अब मेगा ड्रा का आयोजन किया गया। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिथि आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा व रियल एस्टेट मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अर्पित चड्ढा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम और स्कीम से बाजार में व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है। व्यापारी को तो फायदा होता ही है, ग्राहक को भी दोहरा लाभ होता है।


यश मिगलानी ने कहा कि ऐसी योजनाओं से उपभोक्ता को अतिरिक्त लाभ तो मिलता ही है साथ ही स्कीम लांच करने वाले और उसके बीच भी विश्वास मजबूत होता है। त्योहारों पर बाजार में तरह तरह की स्कीमें आती हैं, खरीदार पहले से ही इसका इंतजार करते हैं, लेकिन खरीद के साथ पुरस्कार भी मिले तो उपभोक्ता की खुशी दोगुनी हो जाती है। 

ये रहे विजेता
इलाहाबाद के उत्कर्ष (कूपन संख्या 855, रूप राज मार्बल) को राडो घड़ी,
जम्मू निवासी अनिल (कूपन संख्या 1038, एबी ग्रुप) को राडो घड़ी,
झांसी निवासी लीला रत्नाकर (कूपन संख्या 762, लवली ज्वेलर्स) को राडो घड़ी,  
झांसी निवासी जेबा खान (कूपन संख्या-1787, पीसी ज्वैलर्स) को राडो घड़ी,
बनारस निवासी सूर्य भूषण (कूपन संख्या 1241, ड्रेस लैंड) को भी राडो घड़ी,
छठा पुरस्कार इलाहाबाद निवासी डॉ.जरीन (कूपन 678, रूप लक्ष्मी) को बीएमडब्ल्यू बाइक मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed