फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala samvad People in West Vinod Nagar of East Delhi are troubled by dirty water

अमर उजाला संवाद: वेस्ट विनोद नगर में गंदा पानी बना जी का जंजाल, इलाके में फैला है बीमारियों का मकड़जाल

Mon, 23 Dec 2024 08:22 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 08:22 AM IST
सार

वेस्ट विनोद नगर के लोगों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अपने परेशानियों के बारे में बताया। आरोप है कि विधायक स्तर का कार्य विधायक नहीं करते, निगम पार्षद भी अपने कार्यों से बचते हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala samvad People in West Vinod Nagar of East Delhi are troubled by dirty water
नल से आता गंदा पानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर क्षेत्र के लोग गंदे पानी से परेशान हैं। अमर उजाला संवाद में लोगों ने कहा कि बी-ब्लॉक में रहने वाले लोगों के घरों में गंदा पानी आता है। इससे लोग बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। कइयों को पीलिया की भी शिकायत है। बच्चे व बूढ़े अस्पतालों में भर्ती हैं। इतना ही नहीं, गलियों में फल-सब्जियों की रेहड़ी, खान-पीने के स्टॉल, अव्यवस्थित तरीके से लगे रिक्शे बाधा उत्पन्न करते हैं।

विज्ञापन


इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस, विधायक या निगम पार्षद चाहें तो इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये समस्या दूर हो जाए तो स्कूली बच्चों की वैन समेत कामकाज पर आने-जाने वाले लोगों को यहां से गुजरने में आसानी होगी। वेस्ट विनोद नगर के स्थानीय निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में रोजमर्रा की समस्याओं पर खुलकर बात की।
विज्ञापन


बताया कि इलाके में कहीं भी रोड सही-सलामत नहीं दिखाई देती है। सीवर, महिला सुरक्षा व साफ-सफाई की भी स्थिति खराब है। लोगों का आरोप है कि सात सालों से उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। समस्याओं को लेकर विधायक ऑफिस जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। सीवर की समस्या के लिए उन्हें दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में शिकायत करनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक स्तर का कार्य विधायक नहीं करते, निगम पार्षद भी अपने कार्यों से बचते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंबेडकर पार्क और चिल्ड्रन पार्क में महिलाएं व बच्चे नशेड़ियों के कारण असुरक्षित महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed