{"_id":"6642691811e9b93adf051695","slug":"amar-ujala-s-satta-ka-sangram-will-be-held-on-14th-may-in-north-east-delhi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में युवाओं से चर्चा आज, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में युवाओं से चर्चा आज, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल
Tue, 14 May 2024 12:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 May 2024 12:55 AM IST
सार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 14 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में रहेगा। 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक जिला है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी पर ही भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कन्हैया कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 14 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में रहेगा।
विज्ञापन
क्या होगा खास?
'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विज्ञापन
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब कहां होंगे कार्यक्रम
1- सुबह 8:00
चाय पर चर्चा
स्थान: प्राचीन हनुमान मंदिर, ढाई पुश्ता, सोनिया विहार
2- दोपहर एक बजे
युवाओं से संवाद
स्थान: यूपीएससी कोचिंग हब, मुखर्जी नगर
3- शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: नेहरू विहार