फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala organises medhavi chhatra samman

सीएम से सम्मान पाकर गदगद हुई छात्राएं, अमर उजाला का जताया आभार

Wed, 10 Aug 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
amar ujala organises medhavi chhatra samman
अमर उजाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

पंचकूला में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान लेकर लौटीं छात्राएं खुशी से फूले नहीं समां रही हैं। मंगलवार को घर लौटी छात्राओं से जब अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी खुशियां शेयर कीं। सम्मानित हुईं जिले की होनहार बेटियां अब जीवन की सफलता की ऊंची उड़ाने छूने को आतुर हैं। पेश है बातचीत:

विज्ञापन


मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देंगे। उनसे सम्मानित होने के बावजूद मुझे यकीन नहीं हो पा रहा था। अमर उजाला का धन्यवाद अदा करने के लिए मेेरे पास शब्द नहीं हैं। सम्मान पाकर उत्साह से भर गई हूं।-रेखा छायंसा, बल्लभगढ़

विज्ञापन

 

जितनी खुशी टॉप करने पर हुई थी उससे ज्यादा खुशी मुख्यमंत्री के हाथ से सम्मानित होने पर महसूस कर रही हूं। सीएम सर ने बहुत प्यार से मेडल पहनाया और और अच्छे भविष्य का आशीर्वाद दिया। यह क्षण मैं जीवन भर नहीं भूलूंगी।-काजल, डबुआ कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत का फल हमेशा अच्छा होता है लेकिन इतना अच्छा होगा सोचा न था। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले मुख्यमंत्री सर के हाथों से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मैं अमर उजाला की आभारी रहूंगी।-साक्षी सिंह, संजय कॉलोनी


मुख्यमंत्री से मिला सम्मान कभी भूलने वाली बात नहीं है। यह मेरे लिए गौरव व रोमांचित भरा अनुभव रहा। पहली बार चंडीगढ़ गई और ऐसे बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। आगे चलकर अच्छी इंजीनियर बनाना चाहती हूं, ताकि देश सेवा कर संकू। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।-राखी, सीही सेक्टर आठ


मैं एक सामान्य परिवार से हूं। प्रदेश के मुखिया ने मुझे सम्मानित किया। मेरे और मेरे परिवार के लिए सदा यह दिन स्मरणीय रहेगा। मेरे पिता खेतीबाड़ी करते हैं। आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में काम करना चाहती हूं। ऐसे कार्यक्रमों से उत्साह मिलता है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।-कविता, गांव हीरापुर


यह मेरे लिए गौरव की बात है कि मुझे प्रदेश के सीएम से अवार्ड मिला है। कार्यक्रम बड़ा ही गरिमामयी था। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। मैं अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं। ऐसे कार्यक्रमों से हम जैसे सामान्य बच्चों के हौसले बुलंद होते हैं। अब सफलता को नहीं छोड़ना है।-हेमा, गांव करेसरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed