फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala organise national debate competition at faridabad JL nehru college murari lal maheshwari

फरीदाबादः पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में अमर उजाला राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Tue, 30 Jul 2019 12:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 30 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
amar ujala organise national debate competition at faridabad JL nehru college murari lal maheshwari
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

गरीब के आंसू पोंछने कोई शख्स आ गया है, लगता है देश में चुनाव आ गया। कुछ ऐसी ही लोकोक्तियों के साथ विपिन शर्मा मंगलवार को पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज में आयोजित श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे। 

विज्ञापन


देश हित में एक देश-एक चुनाव विषय पर आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों में 22 प्रतिभागी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार रखने को एकजुट हुए। 
विज्ञापन


देश हित में एक देश- एक चुनाव विषय के विपक्ष में विचार रख डीएवी इंस्टीट्ट ऑफ मैनेजमेंट के प्रतिभागी विपिन शर्मा प्रथम रहे। मुख्य अतिथि डा. प्रीता कौशिक, निर्णायक मंडल में मौजूद डा. भगवती राजपूत, डा. दिव्य ज्योति, डा. शालीनि खुराना, डा. प्रतिभा चौहान ने अमर उजाला की ओर से पांच हजार रुपये की नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर विपिन को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. जवाहर लाल नेहरू से विषय के पक्ष की विचारक शिवानी दूसरे और खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय कॉलेज से विषय के विपक्ष के प्रतिभागी सिद्धार्थ तीसरे स्थान पर रहे। दोनों विजेताओं को तीन और दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अग्रवाल कॉलेज से प्रतिभागी नैंनसी और मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रतिभागी प्रशांत भाटिया को सांत्वना पुरस्कार देकर इनका मनोबल बढ़ाया गया। सांत्वना पुरस्कार में दोनों प्रतिभागियों को एक-एक हजार की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दिया गया। 

इस दौरान कॉलेज प्राचार्या और जिला उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी डा. प्रीता कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में राजकीय महिला कॉलेज से रिटायर्ड प्राचार्या डा. भगवती राजपूत के साथ जेसी बोस विश्वविद्यालय से डा. दिव्य ज्योति, राजकीय महिला कॉलेज से डा. शालिनी खुराना, राजकीय कॉलेज से डा. प्रतिभा चौहान ने विजेताओं का निष्पक्ष चुनाव किया। नेहरू कॉलेज के डा. राकेश कुमार पाठक और डा. नीर कंवल ने बखूबी मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed