{"_id":"07ac8ec8cdc0c4c62c11bbb64f452dad","slug":"amar-ujala-news-flash-breaking-news-live-update-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर: 1 अप्रैल की घटनाओं का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर: 1 अप्रैल की घटनाओं का अपडेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन
5:36 PM: राहुल गांधी की दिल्ली के दक्षिणपुरी के सम्राट सिनेमा ग्राउंड में 6 अप्रैल को रैली, सज्जन कुमार को भीड़ जुटाने की कमान।
3:55 PM: हाईकोर्ट ने दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर डाली याचिका पर सुनवाई करने से मना किया।
12:33 PM: दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हवा भरने वाला कंप्रेशर फटा, एक आदमी की मौत।
विज्ञापन
12:20 PM: गांधी नगर इलाके में एक शख्स की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
विज्ञापन
12:13 PM: फरीदाबाद के सेक्टर 55 के थाना क्षेत्र में बरगद के पेड़ के नीचे मिला युवक की लाश। पहचान नहीं हो पाई।
11:30 AM: ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर में हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंका, शव में चोट के हैं निशान। लाश की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
10:15 AM: AAP उम्मीदवार आशुतोष के समर्थन में अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक में रोड शो करेंगे। ब्रितानिया चौक के नजदीक स्थित स्मार्ट सिनेमा से शुरू होगा रोड शो।
9:30 AM: केजरीवाल की नीली वैगनआर पर हमला। हरियाणा के रोहतक में बाइक सवार बदमाशों ने रॉड से किया हमला।
8:00 AM: पहली बार हाईटेक हो रही है बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली। गूहगल हैंगऑउट और यू-ट्यूब लाइव होगी रैली। 5 अप्रैल को नोएडा में होनी है रैली।
7:00 AM: तिहाड़ जेल में बंद सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म मामले में आज होगी गवाहों की पेशी। आज दर्ज होगा पीड़िता का बयान।