फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala impact People living in underpass got roof in delhi

अमर उजाला इंपैक्टः अंडरपास में रहने वाले लोगों को मिली छत, खाना भी मिलेगा

Fri, 17 Apr 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
amar ujala impact People living in underpass got roof in delhi
खाली हुआ एम्स का अंडरपास... - फोटो : अमर उजाला

एम्स के पास बने अंडरपास में रह रहे लोगों को यहां से निकाल लिया गया है। इन सभी लोगों के लिए पास के ही एक सरकारी स्कूल में रहने की व्यवस्था कर दी गई है, जहां इनको रहने के लिए पर्याप्त जगह और दोनों समय का खाना उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ दिन पहले तक यह सभी लोग एम्स के पास बने अंडरपास में ही रह रहे थे, जहां इनको काफी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन


अमर उजाला ने पिछले शनिवार (11 अप्रैल) के अंक में इस खामी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को अंडरपास में रह रहे लोगों को निकालकर एक स्कूल में भेज दिया गया। दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एम्स के पास बने अंडरपास में रह रहे सभी लोगों को यहां से निकाल लिया गया है। इनकी पहले स्क्रीनिंग की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पास के एक सरकारी स्कूल में इन लोगों के ठहरने का इंतजाम किया गया। सरकार की ओर से इन सभी लोगों को दो समय का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इनको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंडरपास में रह रहे सभी लोग लॉकडाउन से पहले एम्स में इलाज कराने आए थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण एम्स में ओपीडी बंद कर दी गई थी। इससे इन लोगों का इलाज नहीं हो पाया था। लॉकडाउन होने के कारण यह लोग अपने घर भी नहीं जा सके, जिसके बाद एम्स के पास बने अंडरपास में ही इन लोगों के लिए रैनबसेरा बना दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed