{"_id":"5879002b4f1c1bc156ba9b79","slug":"amar-ujala-genre-ustad-ashish-khan-audience-today-will-be-able-to-talk-straight","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला घराना : उस्ताद आशीष खान से आज सीधी बात कर सकेंगे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला घराना : उस्ताद आशीष खान से आज सीधी बात कर सकेंगे दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कड़कड़ाती ठंड के बीच सरोद की कर्णप्रिय तान व घुंघरुओं के साथ कथक की प्रस्तुति देखने व सुनने का अवसर दर्शकों को मिलने जा रहा है। भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला घराना और परंपरा, लीजेंड्स ऑफ इंडिया संस्था के सहयोग से मकर संक्रांति पर आज कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की खास बात यह है कि दिग्गज सरोद वादक उस्ताद आशीष खान के साथ सीधी बातचीत के अलावा उनकी सरोद पर छेड़ी गई तान सुनने का अवसर भी मिलेगा। अमर उजाला घराना और परंपरा लीजेंड्स ऑफ इंडिया आज इंडिया हेबिटेट सेंटर में उस्ताद आशीष खान के साथ इंटरेेक्टिव बैठक आयोजित कर रहा है। इसमें दर्शक और कलाकार के बीच सीधी बातचीत होगी।
विज्ञापन
इसके बाद उस्ताद आशीष खान अपने भतीजे शिराज अली खान के साथ सरोद की तार पर तान छेडे़ंगे। दर्शकों की आंखों व कानों के लिए यह अवसर किसी सुरमय शाम से कम नहीं होगा। इसके साथ पंडित संदीप महावीर तबले की थाप के साथ अपने कथक नृत्य की प्रस्तुति से शाम को और सुरमयी बनाएंगे। इस अवसर पर लीजेंड्स ऑफ इंडिया एक और पहल करने जा रहा है। संस्था ने द स्कूल ऑफ फ्रेम के जरिये छोटे बच्चों को संगीत और ललित कला में ग्रूम करने की घोषणा की है।
विज्ञापन