फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Foundation organized Police Choupal, Driver, guards, servants verification must

चालक, गार्ड, नौकर, मेड और प्रेसवाले का भी कराया जाए सत्यापन, अमर उजाला फाउंडेशन की पहल

Sun, 26 May 2019 05:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 May 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation organized Police Choupal, Driver, guards, servants verification must
सेक्टर 34 में आयोजित पुलिस की चौपाल के दौरान मौजूद सेक्टरवासी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सेक्टर-34 स्थित पार्क में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर के बुजुर्ग, महिलाओं और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान लोगों ने नशीला पदार्थ बेचने वाले, असामाजिक तत्वों का सेक्टर के पार्क में घूमने और शराब पीकर उत्पात मचाने की समस्याएं बताईं। पुलिस की चौपाल में सीओ सिटी टू पीयूष कुमार व कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने सेक्टर वासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि समस्या पर तत्काल 100 नंबर पर कॉल करें। वहीं, उनके व्हाटसएप नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं। इससे पहले सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, गिरीश गोविल, देवेंद्र वत्स व जेएस रावत आदि ने अधिकारियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


सीओ पीयूष कुमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या महिला मुसीबत में है तो वह तत्काल 100 नंबर पर कॉल करें, उन्हें तुरंत मदद मिलेगी। कहा कि बच्चों और युवतियों को भी पुलिस के 100 नंबर की जानकारी दी जाए। उन्होंने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से कहा कि वह चालक, गार्ड, नौकर, मेड, धोबी और प्रेसवाले का भी सत्यापन कराएं। इन्हीं की आड़ में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सेक्टर के अंदर आ जाते हैं और वारदातों को अंजाम देते हैं। साथ हीसेक्टर और सोसायटियों में सीसीटीवी कैमरों को चेक करते रहना चाहिए। वहीं, असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर सूचना दें।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने लोगों को अपने सीयूजी नंबर दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया का प्रयोग संभलकर करने की सीख दी। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिन, बैंक डिटेल्स आदि किसी को न देने की अपील की। चौपाल में सेक्टरवासी जीवनदास, सुरेंद्र महाजन, पवन शर्मा, विरेंद्र समेत कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय नशीले पदार्थ बेचने वाले असामाजिक तत्व आसपास के खोखे और पार्क में आ जाते हैं। जहां शराब पीते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसके चलते लोगों ने पार्क में आना बंद कर दिया है। -केके जैन, अध्यक्ष सेक्टर-34 नोएडा।

सेक्टर के बाहर कई अवैध दुकानें लग जाती हैं। जहां देर रात तक असामाजिक तत्वों जमावड़ा रहता है। इसके लिए पुलिस और प्राधिकरण इन दुकानों समेत पार्क के पास लगे खोखे हटवाने के साथ उचित कार्रवाई करे। -पवन शर्मा, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सेक्टर-34

अभी तक सेक्टर के बाहर ही गश्त की जाती है लेकिन अब सेक्टर के अंदर भी पुलिस गश्त करे। साथ ही सुरक्षा गार्डों की भी जाचं करे। इससे सुरक्षा में आई चूक दूर हो सकती है। इस व्यवस्था को शुरू किया जाए। -धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव, सेक्टर-34

सेक्टर की सुरक्षा के  लिए पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाएगी और पुलिस के साथ सेक्टर वासियों का मेलजोल बढ़ाया जाएगा। जिससे किसी तरह की समस्या हो तो चौकी स्तर पर ही निपटा लिया जाए। -पीयूष सिंह, सीओ-दो नोएडा सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed