फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Foundation camp, 81 people had donated blood

अमर उजाला फांउडेशन का शिविर, 81 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 11 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation camp, 81 people had donated blood
अमर उजाला का रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैशाली सेक्टर-1 स्थित क्लाउड-9 में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 81 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


रक्तदान के लिए मुजफ्फरनगर और गुड़गांव से भी लोग शिविर में पहुंचे। रक्तदान शिविर की शुरुआत सुबह नौ बजे हुई। भीषण गर्मी के बावजूद लोग रक्तदान करने पहुंचे। इसमें युवाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


शिविर में गाजियाबाद के अलावा गुड़गांव, लोनी, हापुड़ से भी लोग रक्तदान करने आए। शिविर में 81 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। साथ ही क्लाउड-9 में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी हिस्सा लेकर रक्तदान किया। एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ परामर्श दाता डा. संदीप पंवार की टीम ने कुशलता के साथ कैंप का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान कर क्या बोले लोग

Amar Ujala Foundation camp, 81 people had donated blood
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

अब तक पांच बार रक्तदान कर चुके हैं भूपेंद्र
रक्तदान में जहां आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं करीब 100 किलोमीटर दूर खतौली से भी भूपेंद्र कुमार रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है। वह पांच वर्ष से रक्तदान कर रहे हैं। वह कई बार हरियाणा में भी रक्तदान करने जा चुके हैं।
क्या बोले लोग
रक्तदान करने से मन को सुकून मिलता है। जब भी मौका मिलता है वे रक्तदान करते हैं।
- आकाश जैन, सीइओ क्लाउड-9 ग्रुप
अखबार  के माध्यम से रक्तदान शिविर की जानकारी मिली थी। अमर उजाला के माध्यम से  एक बार फिर से रक्तदान करने का मौका मिला।
- बृजराज सिंह, गुड़गांव
 - काफी समय से रक्तदान करता आ रहा हूं। अमर उजाला की तरफ से रक्तदान की जानकारी मिली, तो रक्तदान करने आया हूं।
 - अरविंद यादव, बृजविहार
पहली बार रक्तदान किया है। नेक काम करने से अच्छा लग रहा है। अब तो हर छह महीने में एक बार रक्तदान जरूर करूंगी।
- आंचल, वैशाली

रक्तदान नहीं कर पाने का दुख

दिल्ली के निर्माण विहार की रहने वाले रजनी सैनी ने बताया कि वे पहली बार रक्तदान करने के लिए आई थी, लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने से रक्तदान नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि हीमोग्लोबिन सही होने पर फिर रक्तदान को आएंगी।

आज वसुंधरा अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन तरफ से शनिवार को वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित वसुंधरा अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से कैंप की शुरुआत होगी। इसमें एमएमजी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed