फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala and IMS will honor talented students

'भविष्य ज्योति कार्यक्रम' में मेधावियों को सम्मानित करेगा अमर उजाला और आईएमएस

Wed, 20 Jun 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 20 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and IMS will honor talented students

कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम लेकर आया है। बोर्ड के प्रतिभावान छात्रों को मेडल व 

विज्ञापन

सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा, जिनके अंक 60 फीसदी या इससे अधिक हैं।

प्रत्येक प्रतिभावान विद्यार्थी को प्रमाण के लिए कार्यक्रम में 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिन विद्यार्थियों ने इसी वर्ष (2017- 2018 सेशन) में 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे। 12 वीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है।
विज्ञापन


अच्छे परिणामों के लिए छात्र- छात्राएं जी-जान से जुटे रहते हैं। ऐसे में मेधावी को शाबाशी और प्रोत्साहन आवश्यक होता है। इसी के मद्देनजर आईएमएस गाजियाबाद प्रेजेंट्स अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 38 ए के गार्डन्स गैलेरिया मॉल में 23 जून को सुबह 10 बजे से होगा। इसमें रजिस्टर करने के लिए छात्र 8920518443 या 9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आपने भी बढ़ाया है अपने स्कूल या जिले का मान तो जल्दी कराइए रजिस्ट्रेशन, सम्मान पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed