फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amantullah another FIR, had threatened to throw the dead body into pieces Yamuna

आप विधायक पर एक और FIR, मारकर शरीर के टुकड़े यमुना में फेंकने की दी थी धमकी

Tue, 26 Jul 2016 05:58 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 05:58 AM IST
विज्ञापन
Amantullah another FIR, had threatened to throw the dead body into pieces Yamuna
आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक के खिलाफ जामिया नगर थाने में ही रविवार को असंज्ञेय धारा में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जामिया नगर निवासी सैयद तासिर अहमद आप से ही जुड़ा हुआ है और सामाजिक कार्यकर्ता है। उसने ओखला के विकास व बिजली-पानी आदि समस्याओं को लेकर 15 से 17 जुलाई तक  जामिया नगर थाने के पास प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि इस दौरान विधायक ने उसे जान से मारने की बात कहते हुए शरीर के टुकड़े कर यमुना में फेंकने की धमकी दी।

कोर्ट के आदेश के बाद हो सकती है विधायक पर कार्रवाई

Amantullah another FIR, had threatened to throw the dead body into pieces Yamuna
गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 24 जुलाई को मामला संज्ञेय धारा (एनसीआर) में दर्ज किया गया है। कोर्ट को इसकी जानकारी दे दी गई है। कोर्ट के आदेश के बाद ही विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

दूसरी तरफ विधायक व उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी व सरिता विहार में आई शिकायतों को भी जामिया नगर थाने में भेज दिया गया है।  

गौरतलब है कि महिला को कुचलने की धमकी और पीछा करवाने के आरोप में अमानतुल्लाह को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया है और वह इस समय पुलिस रिमांड पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed