आप विधायक पर एक और FIR, मारकर शरीर के टुकड़े यमुना में फेंकने की दी थी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक के खिलाफ जामिया नगर थाने में ही रविवार को असंज्ञेय धारा में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता जामिया नगर निवासी सैयद तासिर अहमद आप से ही जुड़ा हुआ है और सामाजिक कार्यकर्ता है। उसने ओखला के विकास व बिजली-पानी आदि समस्याओं को लेकर 15 से 17 जुलाई तक जामिया नगर थाने के पास प्रदर्शन किया था।
उसका आरोप है कि इस दौरान विधायक ने उसे जान से मारने की बात कहते हुए शरीर के टुकड़े कर यमुना में फेंकने की धमकी दी।
कोर्ट के आदेश के बाद हो सकती है विधायक पर कार्रवाई
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 24 जुलाई को मामला संज्ञेय धारा (एनसीआर) में दर्ज किया गया है। कोर्ट को इसकी जानकारी दे दी गई है। कोर्ट के आदेश के बाद ही विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ विधायक व उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी व सरिता विहार में आई शिकायतों को भी जामिया नगर थाने में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि महिला को कुचलने की धमकी और पीछा करवाने के आरोप में अमानतुल्लाह को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया है और वह इस समय पुलिस रिमांड पर है।