{"_id":"570cb19f4f1c1bd2614a6adc","slug":"aman-became-piano-king-claim-to-make-two-world-record-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पियानो किंग बने अमन, दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पियानो किंग बने अमन, दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
अमन बाठला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमन बाठला ने एक मिनट में 1208 नोट्स तथा एक सेकेंड में 33 नोट्स बजाकर दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का दावा किया है। सोमवार को एक रेस्तरां में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए कार्यक्रम मेें विश्व रिकार्ड्स संस्थाओं के तीन ज्यूरी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इनमें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, यूनीक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लोग मौजूद थे। इससे पूर्व दिसंबर 2014 में अमन बाठला ने पियानो पर एक मिनट में 804 नोट्स बजाकर एक रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन
अभी तक उन्हें 15 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिटेन की वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा अमन बाठला को पियानो पर डॉक्टरेट की हिन्दुस्तान की मानद उपाधि दी गई है।
विज्ञापन