फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aluminium businessman shot in broad daylight.

एल्युमीनियम कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली

Wed, 26 Aug 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aluminium businessman shot in broad daylight.
मालीवाड़ा के कुरैशी मार्केट में मंगलवार सुबह 10 बजे एल्युमीनियम कारोबारी विजय गोयल पर दुकान में घुसकर दो नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


कारोबारी साहस दिखाते हुए हमलावरों से जूझ पड़े। एक गोली दुकान की छत में लगी, जबकि दो गोलियां उनके सीने और हाथ में लगीं।

हमलावर शॉप से 200 मीटर दूर बाइक स्टार्ट करके खड़े साथी के साथ नेहरूनगर की ओर भाग गए। कारोबारी को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शॉप से 50 मीटर दूर एक सपा नेता बिजेंद्र यादव के घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में हमलावरों की तस्वीर कैद हो गई है। कारोबारी के पिता बालकिशन ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विजय गोयल मालीवाड़ा स्थित कल्लूपुरा में परिवार के साथ रहते हैं। कुरैशी मार्केट में शाकुम्भरी मेटल के नाम से उनकी शॉप है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह सवा नौ बजे कर्मचारियों ने शॉप खोली।
विज्ञापन


साढे़ नौ बजे विजय गोयल शॉप पर आए। पौने दस बजे दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए, उस वक्त विजय और उनके 8 कर्मचारी शॉप में मौजूद थे।

कर्मचारी छत्रपाल ने बताया कि विजय बिल बना रहे थे, बदमाशों ने दुकान में घुसते ही ठोड़ी पकड़कर विजय का मुंह ऊपर की तरफ करते हुए ‘क्यों बे’ कहा और पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने बदमाश का हाथ पकड़कर पिस्टल की नाल ऊपर कर दी। गोली छत में लगी। विजय की हिम्मत देख बदमाश हड़बड़ा गए। लेकिन तभी दूसरे बदमाश ने पिस्टल से उनके सीने में दायीं तरफ गोली मार दी।

पहले बदमाश ने फिर फायर किया तो विजय के बाएं हाथ में गोली लगी। कर्मचारियों छत्रपाल, सुमित और गौरव ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पिस्टल तानकर कर बदमाश तीसरे साथी के साथ बाइक पर भाग गए।

जिनसे हुआ था झगड़ा  उन पर ही हमले का शक
एसपी सिटी डॉ अजयपाल ने बताया कि कारोबारी का एक सप्ताह पहले दुकान पर किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, आसपास के  लोगों ने यह जानकारी दी है। हालांकि झगड़ा किससे और क्यों हुआ था, इसका पता नहीं चल सका है। जिनसे झगड़ा हुआ था, उन्हीं पर हमले का शक है।

शॉप खुलने के इंतजार मेंे थे बदमाश
कर्मचारी छत्रपाल ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा था, तो तीनों बदमाश शॉप के पास खडे़ थे। इसके बाद शॉप के आसपास ही पौने घंटे तक चक्कर काटते रहे। विजय के आने के बाद बदमाश शॉप में घुसे और वारदात की।

‘हम कैसे करें कारोबार’
महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद का कहना है कि दिन दहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में खौफ है। ऐसे माहौल में कोई कैसे कारोबार कर सकता है।

पुलिस को मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बुधवार शाम को मीटिंग में आगे की रणनीति तय की जाएगी। व्यापारी नेता संदीप बंसल, उदित मोहन गर्ग आदि ने आरोप लगाया कि बदमाश पुलिस पर हावी होते जा रहे हैं।

दो मिनट में वारदात
छत्रपाल ने बताया कि वारदात के दौरान बदमाश करीब दो मिनट ही दुकान में रुके थे। सुमित ने बताया कि वह बाहर पानी पी रहा था, पहली गोली चली तो लगा पटाखा फूटा है। दूसरी गोली चलने और विजय के  चिल्लाने की आवाज पर वह पीछे मुड़ा तो बदमाशों ने इस दौरान तीसरा फायर किया और फौरन दुकान से बाहर निकले।


सीसीटीवी में कैद
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने सीसी कैमरों की फुटेज देखी। हमलावर बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं, हालांकि पहचान नहीं हो सकी है। चालक  हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed