{"_id":"412055b9b5d0b3d2e40e74bc389dafba","slug":"alto-fired-upon-the-three-honda-city-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो से टकराकर तीन बार पलटी होंडा सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल्टो से टकराकर तीन बार पलटी होंडा सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के यमुना ऐक्सप्रेसवे पर मंगलवार को जीरो प्वाइंट से 16 किलोमीटर पर चपरगढ़ के पास एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में ऑल्टो में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के समय होंडा सिटी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह टक्कर लगते ही तीन बार पलट गई। इससे ऑल्टो सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी गाड़ी के लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी नारायण चंद और राकेश मंगलवार सुबह ऑल्टो कार से आगरा गए थे। जब दोनों आगरा से दिल्ली लौट रहे थे तो शाम को दनकौर क्षेत्र में चपरगढ़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद होंडा सिटी कार तीन बार पलट गई।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में ऑल्टो में सवार दोनों लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी गाड़ी में सवार लोग भाग गए। पुलिस का कहना है कि हादसा तेज की वजह से हुआ है। क्षतिग्रस्त होंडा सिटी कार को कब्जे में लेकर आरोपियों का पता किया जा रहा है। हालांकि, घायलों के परिजनों की ओर से अभी शिकायत नही की गई है।