फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alternative officers appoint by delhi government

जुगाड़ः छुट्टी पर जाएंगे अफसर तो ये होंगे अधिकारी

Fri, 08 Jan 2016 09:35 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Alternative officers appoint by delhi government

दिल्ली सरकार ने आईएएस अधिकारियों के छुट्टी पर जाने पर लिंक अफसरों (वैकल्पिक अधिकारी) की नियुक्ति कर दी है। मुख्य सचिव अगर छुट्टी पर जाते हैं तो एक्टिंग मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त जाते हैं तो एक्टिंग वित्त आयुक्त की नियुक्ति मुख्यमंत्री के निर्देश पर होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सचिव छुट्टी पर जाते हैं तो लिंक ऑफिसर मुख्यमंत्री की मर्जी से तय होगा। एनडीएमसी के चेयरमैन का लिंक ऑफिसर उनकी छुट्टी या ट्रेनिंग पर जाने के समय तय होगा।
विज्ञापन


उपराज्यपाल की मर्जी उनके सचिव का लिंक ऑफिसर तय करने में चलेगी। इस आदेश में लिखा गया है कि लिंक ऑफिसर के संदर्भ में पूर्व में जारी सभी आदेश खत्म माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा विभाग के विशेष सचिव अमरनाथ आर तलवाड़े की तरफ से जारी चार पेज के आदेश में प्रधान सचिव स्तर से आयुक्त स्तर तक के अधिकारियों के दो-दो लिंक ऑफिसर तय किए गए हैं।

छुट्टी पर जाने पर लिंक ऑफिसर संभालेगा जिम्मेदारी

Alternative officers appoint by delhi government

जब एक अधिकारी छुट्टी पर जाएगा तो उसका लिंक ऑफिसर खुद जिम्मेदारी संभालेगा। अभी इस स्तर के अधिकारी के छुट्टी पर जाने की दशा में अलग-अलग आदेश जारी करना पड़ता है।


आदेश के अनुसार तीनों एमसीडी के आयुक्त के छुट्टी या ट्रेनिंग पर जाने की दशा में उसी समय लिंक ऑफिसर तय किए जाएंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी छुट्टी पर जाते हैं तो राजस्व सचिव लिंक ऑफिसर होंगे और अगर वह भी छुट्टी पर रहते हैं तो विकास सचिव जिम्मेदारी संभालेंगे।

आदेश में तय किया गया है प्रधान वित्त सचिव की जिम्मेदारी प्रधान शहरी विकास सचिव संभालेगा तो प्रधान गृह सचिव के छुट्टी पर जाने पर सतर्कता सचिव लिंक ऑफिसर का काम देखेंगे। इसके अलावा कुल 73 अधिकारियों के लिंक ऑफिसर के आदेश एक साथ कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed