{"_id":"ecd5cab34f5b2868c73cc61eb7d1f3d5","slug":"also-of-note-are-the-devotions-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास करने को नोट के साथ दे रहे दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास करने को नोट के साथ दे रहे दुआएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड मूल्यांकन केंद्रों पर बंडलों के खुलने के साथ ही परीक्षा का हाल भी खुलने लगा है। खासतौर पर गणित और विज्ञान की कापियों में छात्रों द्वारा पास कराने की गुजारिश कुछ निराले ढंग से की गई है।
विज्ञापन
खाली कापियों में प्रश्नों के जवाब नहीं लेकिन पास करने को नोट और परीक्षक और उसके परिवार के लिए दुआएं लिखी आ रही है।
परीक्षकों का कहना है कि लगभग प्रत्येक वर्ष कुछ कापियों में कुछ न कुछ लिखा मिल जाता है। विज्ञान और गणित की कापियों दस-बीस पचास और सौ रुपये तक के नोट भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों द्वारा परीक्षक से पासिंग नंबर देने की अपील की गई है। एक कापी में छात्र ने लिखा है कि कृपया सर पास कर दें, आपके बच्चे तरक्की करेंगे। वहीं एक और कापी में मां की बीमारी का बहाना लिखकर पास करने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन
एक छात्रा ने तो यह भी लिखा है कि उसके पास पैसे नहीं थे ऐसे में वह अपने लिए गाइड और सैंपल पेपर नहीं खरीद सकी। इसकी वजह से उसकी अच्छी तैयारी नहीं हुई है, कृपया उसे पास कर दें।