फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Along with the leaders actors will also campaign for delhi polls

दिल्ली विधानसभा चुनावः प्रचार में नेताओं के साथ अभिनेताओं का भी लगेगा तड़का

Thu, 23 Jan 2020 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क,  नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
Along with the leaders actors will also campaign for delhi polls
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ना केवल नेता अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे बल्कि अभिनेता भी रोड-शो करके वोट मांगने के लिए जुटेंगे। दिल्ली वालों से वोट मांगने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के साथ भोजपुरियां कलाकार भी वोट मांगते दिखेंगे। राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस व भाजपा के लिए दिल्ली चुनाव इतना अहम है कि प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व भी प्रचार की कमान संभालने जा रहा है। स्टार प्रचारकों की सूची देखे तो दिग्गजों की फौज ही उतारी जा रही है।

विज्ञापन


बॉलीवुड कलाकारों में भाजपा के लिए हेमा मालिनी दिल्ली वालों से वोट मांगते हुए सड़कों पर दिखेंगी तो सन्नी देओल भी अपने चीर-परिचित डॉयलॉग से वोट मांगेंगे। भोजपुरिया कलाकार रवि किशन, निरहूआ, मनोज तिवारी भी भाजपा के स्टार कैंपेनर होंगे तो सूफियाना अंदाज में हंस राज हंस भी दिल्ली की गलियों में वोट मांगते दिखेंगे। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर तो कांग्रेस की तरफ से अभर:नेता से नेता बने राज बब्बर, शत्रुघ्र सिन्हा, नगमा तो क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू व कीर्ति आजार को उतारा जाएगा। 
विज्ञापन


देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी भाजपा के लिए दो रैली दिल्ली में प्रस्तावित है तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। इसी तरह सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे तो भाजपा के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, थावरचंद गहलौत, प्रकाश जावेडकर, नित्यानंद राय, हरदीप पुरी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, मनोहरलाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, जयराम ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान, सोम प्रकाश, गजेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, मुख्तार अब्बस नकवी, अनुराग ठाकुर, श्याम जाजू, तरूण चुघ, मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मीनाक्षी लेखी, हेमा मालिनी, हंस राज हंस, गौतम गंभीर, अनिल जैन, दुष्यंत कुमार गौतम, सिद्धार्थन, सनी देओल, रवि किशन, दिनेश लाल याद (निरहुआ)। 

भाजपा के चुनाव प्रचार में तड़का लगाएंगी सपना चौधरी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी भी प्रचार अभियान में सक्रिय रहेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि संसदीय चुनाव के दौरान भी सपना चौधरी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस चुनाव में भी वह भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। पिछले वर्ष सपना चौधरी भाजपा में शामिल हुई थीं।
 

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे दिल्ली में प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे को भी भुनाएगी। इस दौरान पुलिस की बर्बरता मामले को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रचार अभियान के दौरान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अपने यहां सीएए लागू करने से इनकार कर चुके कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी होंगे। शुरुआती दौर से ही कांग्रेस जामिया में विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्ताव पर सवाल उठाती रही है।

कांग्रेस की तरफ से सांसद शशि थरूर ने इसी मुद्दे पर जामिया और जेएनयू के छात्र-छात्राओं का समर्थन किया। सोशल मीडिया पर इस समर्थन की तारीफ करने वाले समर्थकों की तादाद भी हजारों में पहुंच गई। कांग्रेस शासित प्रदेशों ने सीएए और एनआरसी लागू करने से पहले ही मना कर दिया है। 

ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई स्टार प्रचारकों के नाम भी शामिल हैं। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू समेत पार्टी के कई नेता भी बढ़-चढ़कर प्रचार में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रयंका गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, पीसी चाको, सुभाष चोपड़ा, कैप्टेन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलौत, कमलनाथ, भूपेंश बघेल, वी नारायण सामी, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, मीरा कुमार, कपिल सिब्बल, राज बब्बर, शशी थरूर, हरिश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शत्रुघ्र सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पॉयलट, रणदीप सिंह सूरजेवाला, कीर्ति आजाद, उदित राज, नदीम जावेद, रंजीत रंजन, कुलजीत सिंह नागरा, राजकुमार चौहान, सुषमिता देव, बीवी श्रीनिवास, नीरज कुदन, शर्मिष्ठा मुखर्जी, नगमा मोरारजी, राज्ञिनी नायक, खुशबू सुंदर, नितिन राऊत, साधना भारती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed