{"_id":"58134d524f1c1b5e1dbc1807","slug":"almost-three-thousand-cars-delivered-in-gurgaon-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए विशेष सौगात लाया धनतेरस, तीन हजार कारों की हुई डिलेवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए विशेष सौगात लाया धनतेरस, तीन हजार कारों की हुई डिलेवरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में धनतेरस ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए विशेष सौगात लेकर आया। शुक्रवार को यहां करीब तीन हजार कारों की विभिन्न कंपनियों के शो रूम द्वारा डिलेवरी दी गई। नई कारों को अपने घर लेकर पहुंचे लोग उत्साहित दिखे। यहां महंगी कारों के मुरीदों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
गुड़गांव में विभिन्न कंपनियों की कारों के करीब 40 शो रूम हैं। इन सभी में धनतेरस को लेकर भरपूर रौनक रही। अगर दुपहिया वाहनों और कारों की बात करें तो दिवाली तक करीब 20 हजार वाहनों की बिक्री होगी। जिसमें से करीब 70 फीसदी की डिलेवरी धनतेरस पर हो गई।
विज्ञापन
रोहन मोटर्स के रीजनल मैनेजर चेतन अरोड़ा ने बताया कि गुड़गांव में मारुति के सबसे अधिक 9 शोरूम हैं। जहां पर धनतेरस के दिन करीब एक हजार कारों की डिलेवरी देर शाम तक हो जाएगी। गुडग़ांव में हुंडई और होंडा के पांच-पांच शोरूम हैं।
विज्ञापन
इन सभी पर भी रौनक रही। जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 निवासी संजय कुमार ने मर्सिडीज और वोल्वो कार खरीदी है। मर्सिडीज की कीमत 38 लाख और वोल्वो की 30 लाख रुपये रही।