{"_id":"5d5ad0878ebc3e89f5620f95","slug":"alliance-air-9643-delhi-jaipur-flight-made-emergency-landing-due-to-technical-fault-at-igi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से जयपुर जा रहे एयर इंडिया के विमान में आई खराबी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से जयपुर जा रहे एयर इंडिया के विमान में आई खराबी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Mon, 19 Aug 2019 10:22 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान का हादसा टल गया। दिल्ली से जयपुर जाने वाले विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार क्रू मेंबर समेत 59 यात्री को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतार लिया गया। इसके बाद उन्हें दूसरे विमान से जयपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के लिए 23 अगस्त तक फ्लाइट टिकट रद्द करने पर नहीं लगेंगे शुल्क, यह है कारण
विज्ञापन
सोमवार की रात दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जयपुर जा रहे एआई 9643 विमान को तकनीकी कारणों से दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली। विमान पायलट ने विमान के उड़ते ही नोज गेयर में तकनीकी खराबी की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी। इसके बाद एटीसी के निर्देश पर इमरजेंसी लैंडिंग की तमाम कवायद आनन-फानन में एयरपोर्ट पर पूरी की गई। इस दौरान एटीसी ने लोकल स्टैंड बाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विमान रात 8:13 बजे उड़ान भरा था। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही 8:21 बजे इमरजेंसी की घोषणा की गई। इसके बाद विमान को 8:34 बजे एयरपोर्ट पर यात्रियों समेत सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित है। इमरजेंसी लैडिंग के बाद विमान में बैठे यात्रियों को उतारकर उसे जांच के लिए पार्किंग वे ले जाया गया। विमान के यात्रियों को दूसरे विमान से जयपुर के लिए करीब 9:45 बजे बोर्डिंग किया गया। विमान के सभी यात्रियों को देर रात 10:15 बजे जयपुर के लिए रवाना किया गया।