{"_id":"69c939762509be75120ee1c7","slug":"allegations-of-corruption-in-rainwater-harvesting-in-delhi-ngt-demands-strict-action-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129931-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में वर्षा जल संचयन पर भ्रष्टाचार के आरोप, एनजीटी से सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में वर्षा जल संचयन पर भ्रष्टाचार के आरोप, एनजीटी से सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
- सक्सेना का आरोप है कि आरडब्ल्यूएच सेल में लापरवाही व भ्रष्टाचार के कारण सोसाइटियों में व्यवस्था ठीक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले में याचिकाकर्ता महेश चंद्र सक्सेना ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दूसरी अतिरिक्त रिपोर्ट दाखिल कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सक्सेना का आरोप है कि वर्षा जल संचयन (आरडब्ल्यूएच) सेल में लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली की कई सोसाइटियों में यह व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर टैंक या तो खराब हैं, गंदे पड़े हैं या केवल दिखावे के लिए हैं। इससे बारिश का पानी सही तरीके से संग्रहित नहीं हो पा रहा और भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीईओ को पत्र लिखकर खासतौर पर द्वारका की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में सही और कार्यशील वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने की मांग की है। साथ ही, पूरे दिल्ली में इस व्यवस्था का सर्वे कर मरम्मत और सुधार के निर्देश देने की बात कही है। अपनी रिपोर्ट में सक्सेना ने यह भी बताया कि एनजीटी के पुराने आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।