{"_id":"69c7f73d19a7501e4d09998a","slug":"allegations-of-black-marketing-of-cylinders-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4101772-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घंटों कतार में खड़ा होकर लौट रहे खाली हाथ, सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घंटों कतार में खड़ा होकर लौट रहे खाली हाथ, सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप
विज्ञापन
फोटो
तड़के से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर कतारों में लगे रहे उपभोक्ता
स्थिति संभालने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू होने का दावा कर रहीं एजेंसियां
-- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत शनिवार को भी बरकरार रही। तड़के से ही उपभोक्ता गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर कतारों में लगे रहे। लेकिन, घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
सेक्टर-4, सेक्टर-5 हरौला, सेक्टर-73, सर्फाबाद, सेक्टर-122, सेक्टर-49 और सेक्टर-63 स्थित गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर-73 और सेक्टर-4 में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही, जहां लंबी कतारें दोपहर बाद तक लगीं रहीं। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर आपूर्ति सही होती तो उन्हें कामकाज छोड़कर घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ता। कई लोगों ने बताया कि दो से तीन घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
वहीं, गैस एजेंसियों का दावा है कि स्थिति को संभालने के लिए घर-घर डिलीवरी की व्यवस्था भी शुरू की गई है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।
कोट
सिलिंडर के लिए सुबह से लाइन में खड़ा हूं। लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें बिना लाइन लगाए, ब्लैक में सिलिंडर तुरंत मिल जा रहे हैं। -मदन, सेक्टर-49
विज्ञापन
जिनके पास पैसे हैं, वह आसानी से सिलिंडर ले जा रहे हैं। हमलोग तीन दिनों से लाइन और ओटीपी के चक्कर में परेशान हैं। -शाहरूख, सेक्टर-54
10 दिन पहले सिलिंडर बुक किया था। पांच दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया। सुबह छह बजे से लाइन में था, फिर भी सिलिंडर नहीं मिला। -पिंटू, सेक्टर-45
दो हफ्ते से परेशान हूं। एजेंसी सही जानकारी नहीं दे रही है, जिससे भटकना पड़ रहा है। सिलिंडर की आस में सुबह से दोपहर तक लाइन में रहा। -सुनील, सेक्टर 45