{"_id":"6a4fed72428472a8710fbc5b","slug":"allegation-of-youths-abduction-and-demand-for-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-125839-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक के अपहरण व दो लाख की फिरौती मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक के अपहरण व दो लाख की फिरौती मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव मालुका निवासी एक युवक के कथित अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस जांच में अपहरण और फिरौती मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी, जबकि मारपीट की घटना सत्यापित हुई है। मालुका निवासी तौफीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सादिक 29 जून को अपनी बहन को गांव छापड़ा स्थित ससुराल छोड़कर लौट रहा था। आरोप है कि भीमसीका के पास अबू बकर, अल्ताफ, नियाजू, यासिर, आदिल समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने हथियार के बल पर सादिक का अपहरण कर दो लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। तौफीक का आरोप है कि घुड़ावली की पहाड़ी पर पहुंचने पर उसके और सादिक के साथ मारपीट भी की गई। उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि जांच में अपहरण और फिरौती के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रास्ते में रोककर मारपीट करने की पुष्टि हुई है। मामले की गहनता से जांच जारी है।