फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   allahabad highcourt orders to seal supertech 1060 flats in greater noida

हाई कोर्ट का आदेश, ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक के 1060 फ्लैट होंगे सील

Sat, 22 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
allahabad highcourt orders to seal supertech 1060 flats in greater noida
noida flats

हाई कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक प्रॉजेक्ट के 1,060 अवैध फ्लैटों को सील करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को थर्ड पाटी राइट देने और फ्लैट बेचने पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


साथ ही डेवलपर व अथॉरिटी से प्रोजेक्ट का पूरा ब्योरा मांगा है। अभी तक सुपरटेक डेवलपर के हलफनामे में जो जानकारी दी गई है, उसे कोर्ट ने सही नहीं माना और 2 मई तक दूसरा हलफनामा मांगा है।
विज्ञापन


यह आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. बी. भोसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने वी के शर्मा व 8 अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा के प्लॉट जी. एच. 2 सेक्टर ओमनी क्रॉन 1 में सुपरटेक जार शूट योजना के तहत 2007 में 844 फ्लैट्स का नक्शा पास कराया गया, लेकिन 1904 फ्लैट्स बना लिए गए। ये फ्लैट बिना नक्शा पास कराए और बिना अनुमति के बना दिए गए।


जब कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आने लगा, तो कंपनी ने सुलह कर अनुमति ले ली। हाई कोर्ट ने इस बाबत सुपरटेक कंपनी से जवाब मांगा, तो आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस पर कोर्ट ने कंपनी को फटकार लगाते हुई 1,060 फ्लैट सील करने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed