{"_id":"57ada09f4f1c1b2c45ee579a","slug":"allahabad-high-court-orders-cbi-probe-in-bulandshahr-gangrape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर गैंगरेप: हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार को CBI जांच के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर गैंगरेप: हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार को CBI जांच के लिए कहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय
- फोटो : PTI
बुलंदशहर में एनएच 91 पर 29 जुलाई को मां-बेटी के साथ हुई हैवानियत के बाद, इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने अखिलेश सरकार को इस हादसे के लिए फटकार लगाई थी और पूछा था कि क्यों ना इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए।
उसके बाद आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने यूपी सरकार को इस मामले को देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी को सौंपने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन