बीटिंग द रिट्रीट : 'सारे जहां से अच्छा' की धुन से हुआ 69वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69वें गणतंत्र दिवस का बीटिंग द रिट्रीट समारोह राजपथ पर शुरू हुआ। इस वर्ष इस समारोह में इंडियन म्युजिक पर खास जोर दिया था। देश की तीनों सेनाओं सहित सीआरपीएफ की तरफ से सेरेमोनी में 26 प्रस्तुतियां दी गईं।
बता दें कि 'सारे जहां से अच्छा' की धुन के साथ इस समारोह का समापन हो गया। बता दें कि यह समारोह वर्ष 1950 के बाद से हर साल 29 जनवरी की शाम को आयोजित किया जाता रहा है।
इसमें तीनों सेना के बैंड अपनी धुनों को की प्रस्तुती देते हैं। हालांकि CRPF, CISF और दिल्ली पुलिस का भी बैंड इसबार समारोह में शिरकत कर रहा है।
मालूम हो कि इस दिन युद्ध के बाद भारतीय वीर सेना वापस अपने बैरक वापस लौटी थी तभी से देश रिपब्लिक डे के बाद इस समारोह को हर साल मनाता है।
इस बार ये है खास
1)आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पैरामिलिट्री के बैंड हैं शामिल, 18 मिलिट्री बैंड, 15 पाइप और ड्रम भी शामिल।
2)सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस का भी है बैंड, बीटिंग द रिट्रीट में 25 धुनें भारतीय संगीतकारों की हैं।
3) 'सारे जहां से अच्छा' धुन के साथ समारोह का होगा समापन।
कैसे शुरू हुई परंपरा
1950 से शुरू बीटिंग रिट्रीट की परंपरा हुई थी। समारोह के साथ सेना बैरक में वापस लौटती है।
गणतंत्र दिवस के 3 दिन बाद होता है ये समारोह। बता दें कि वर्ष 2001 और 2009 में समारोह नहीं हुआ था।