फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all universities ensure the safety of Kashmiri students says ugc

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें सभी विश्वविद्यालय, यूजीसी ने कुलपतियों को लिखा पत्र

Fri, 22 Feb 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
all universities ensure the safety of Kashmiri students says ugc
UGC - फोटो : फाइल फोटो

पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों पर हमले की आशंका को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ कैंपस में शांति व सौहार्द बनाए रखने का भी आदेश दिया है। 

विज्ञापन


यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से शुक्रवार को कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। यूजीसी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दखल के चलते विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


यूजीसी सचिव की ओर से भेजे पत्र में लिखा है कि कैंपस में छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें। छात्रों के बीच आपसी प्रेम-भाईचारा बढ़ाने पर काम करें। अप्रिय घटना की स्थिति में कानून व्यवस्था लागू रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से भी मदद मांगे। कुलपतियों को साफ निर्देश है कि कश्मीरी छात्रों के सुरक्षा की जिम्मेदारी उन पर होगी। इसलिए वे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed