{"_id":"e5adf6c03c6e609475a53a6a8493fec3","slug":"all-units-breakdown-of-bsp-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बसपा की सभी इकाइयां भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बसपा की सभी इकाइयां भंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को सूबे की सभी बसपा इकाइयों को भंग कर दिया। अब इन इकाइयों का गठन मंडल कॉआर्डिनेटर नए सिरे से करेंगे। मुकेश जाटव को जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अजीत पाल को मंडल कोआर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद बसपा संगठन अभी तक पटरी पर नहीं आ पाया है। दो बार जिला संगठन के बदलाव करने के बाद रविवार को सभी इकाइयों को फिर भंग कर दिया गया।
विज्ञापन
मंडल कॉआर्डिनेटर से हटाकर रनवीर कश्यप को आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ बसपा नेता अजीत पाल ने बताया कि वेस्ट यूपी के संगठन पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
जोन कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी अब मुकेश जाटव और अतर सिंह राव को दी गई है। ये सहारनपुर और मेरठ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे।