फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All three MCDs, NDMC ready against encroachment

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ तीनों एमसीडी, एनडीएमसी तैयार

Thu, 05 Sep 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2019 05:50 AM IST
सार

  • उत्तरी निगम ने इंजीनियरिंग विभाग के जेई को अतिक्रमण के सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है
  • एनडीएमसी पार्किंग बेहतर करने की तैयारी कर रहा है
  • दक्षिणी निगम की तरफ से पार्किंग के बेहतर प्रबंधन सहित अतिक्रमण करने वालों पर अभी और सख्ती होगी

विज्ञापन
All three MCDs, NDMC ready against encroachment
ndmc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीनों एमसीडी और नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) अतिक्रमण से निपटने के लिए तैयार हैं। उत्तरी निगम ने इंजीनियरिंग विभाग के जेई को अतिक्रमण के सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी रिपोर्ट सोमवार तक मांगी गई है। 

विज्ञापन


उन्हें घरों-दुकानों के बाहर अतिक्रमण और रेहड़ी पटरी पर भी रिपोर्ट देनी है। दक्षिणी निगम क्षेत्र में बुधवार को द्वारका सेक्टर-19 में 2500 वर्गफुट फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। एनडीएमसी पार्किंग बेहतर करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी ने बताया कि राजधानी को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी जेई को मैपिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद कार्रवाई पर निर्णय हो जाएगा। निगम की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष विपिन मल्होत्रा का कहना है कि उनके क्षेत्र मोतीनगर में अतिक्रमण की समस्या बेहद गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा के उपायुक्त रेनन कुमार ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। हालांकि इसके क्षेत्र में न तो पार्किंग के लिए माकूल इंतजाम हैं, न ही अतिक्रमण के खिलाफ अब तक सख्ती हुई है। 

दूसरी ओर, बाजारों में सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोग परेशान हैं। एमसीडी इन्हें हटाने की कार्रवाई करती है तो उसकी टीम के जाते ही फिर से कब्जा हो जाता है। दक्षिणी निगम की तरफ से पार्किंग के बेहतर प्रबंधन सहित अतिक्रमण करने वालों पर अभी और सख्ती होगी।


इस बीच, एनडीएमसी की सचिव रश्मि सिंह के मुताबिक, पार्किंग बेहतर करने के लिए फेस-टू के तहत कनॉट प्लेस की तर्ज पर ऑटोमेटेड पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed