फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all schools colleges will remain open in gurugram on monday

प्रदेश में बंद मगर गुरुग्राम में खुलेंगे स्कूल

Sun, 27 Aug 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 27 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
all schools colleges will remain open in gurugram on monday
demo pic - फोटो : SELF

हिंसा से सहमे स्कूल प्रबंधन ने राम रहीम के फैसले को मद्देनजर रखते हुए कई स्कूलों के प्रबंधन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूल-कॉलेजों को 28 अगस्त के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है, लेकिन प्रशासन ने यहां की शांति व्यवस्था को देखते हुए स्कूल खुले रहने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन


हालांकि कई स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल को पहले ही एहतियातन बंद करने का फैसला लिया गया था। रविवार को अभिभावकों को संदेश भेजकर इसकी सूचना दी गई है। कुछ स्कूलों ने जूनियर विंग की छुट्टी तो कुछ ने समय में कटौती कर दी है। लोटस वैली स्कूल ने कक्षा तीन तक की छुट्टी कर दी है जबकि चौथी से 12वीं कक्षा तक आधा दिन की पढ़ाई कर दी है। हेरीटेज स्कूल ने छुट्टी कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-45 ने नर्सरी से 5वीं कक्षा तक की छुट्टी कर दी है, जबकि अन्य कक्षाएं चलेंगी। जीडी गोयनका स्कूल ने नर्सरी और केजी कक्षा की छुट़्टी घोषित की है। श्रीराम स्कूल, स्कॉटिश हाई और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने सभी कक्षाओं की छुट्टी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed