{"_id":"58f4da044f1c1b19744719b9","slug":"all-railway-stations-in-delhi-have-wifi-facility-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब दिल्ली के किसी भी स्टेशन पर कीजिए वाई-फाई का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अब दिल्ली के किसी भी स्टेशन पर कीजिए वाई-फाई का इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:06 AM IST
सार
वाई-फाई सुविधा से लैस हुए दिल्ली के सभी स्टेशन
- दो घंटे तक मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल रही है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सभी मुख्य स्टेशनों को फाई-फाई से लैस कर दिया गया है। अब आप लेटलतीफ ट्रेनों का इंतजार करने के दौरान अपने मोबाइल-लैपटॉप पर हाई स्पीड नेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद अब पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। गूगल व रेलटेल मिलकर स्टेशनों पर इसकी सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन
आप दो घंटे तक मुफ्त वाई-फाई की सुविधा ले सकते है। दो घंटे से ज्यादा अगर आपको वाई-फाई की सुविधा चाहिए तो आप एक बार लॉग आउट होकर फिर से लॉग इन कर सकते है। इसके लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा जो पासवर्ड का काम करता है।
विज्ञापन
बता दें कि गूगल रेलवे के कुल सौ स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा दे रहा है। यह सुविधा यात्रियों को मुफ्त मिल रही है। हालांकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब तक रेलटेल इस सुविधा को मुहैया करा रहा था तबतक आधा घंटे तक तो मुफ्त सुविधा दी जा रही थी। आधे घंटे के बाद चार्ज वसूला जा रहा था, लेकिन अब दो घंटे तक यह सुविधा मुफ्त मिल रही है।