Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All India Teachers Conference will be held on 24-25 August in Vidhan Sabha

Delhi NCR News: विधानसभा में 24-25 अगस्त को होगी ऑल इंडिया स्पीकर्स काॅन्फ्रेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
--- देश के बड़े नेता काॅन्फ्रेंस के चार प्रमुख सत्रों की अध्यक्षता करेंगे
विज्ञापन

--- देशभर से 32 विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, उपसभापति शामिल होंगे
---केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे समापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में 24 और 25 अगस्त को ऑल इंडिया स्पीकर्स काॅन्फ्रेंस होगी। इसमें देशभर से 32 विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति और उपसभापति शामिल होंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देश के पहले निर्वाचित केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल की अध्यक्षता के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है। इसमें उनके जीवन, संसदीय योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर आधारित एक प्रदर्शनी, विशेष डॉक्यूमेंट्री और स्मारक डाक टिकट भी जारी होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे और समापन सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे। विशेष स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।
विज्ञापन



देश के बड़े नेता करेंगे कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता
ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी अतिथियों को स्टेट गेस्ट का दर्जा मिलेगा
विजेंद्र गुप्ता ने बताया अतिथियों के स्वागत, प्रोटोकॉल के लिए दिल्ली सरकार ने 125 अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी को स्टेट गेस्ट का दर्जा मिलेगा। अतिथियों को पीएम नरेंद्र मोदी के विरासत से विकास के विजन को इस सम्मेलन में दिखाया जाएगा। पेपरलेस प्रणाली, सौर ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को इसमें शामिल किया गया है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा, दिल्ली विधानसभा भवन 1912 में बना। यहां लाला लाजपत राय, पंडित मदन मोहन मालवीय और गोपाल कृष्ण गोखले जैसे नेताओं ने औपनिवेशिक नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।



सम्मेलन में चार प्रमुख सत्र होंगे
विट्ठलभाई पटेल की संविधान और संसदीय संस्थाओं के निर्माण में भूमिका, स्वतंत्रता से पहले केंद्रीय विधानसभा के नेताओं का स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक सुधारों में योगदान, शासन में पारदर्शिता और जनविश्वास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और भारत - लोकतंत्र की जननी पर सत्र होंगे। इसमें संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक शासन में तकनीक की प्रासंगिकता पर गहन चर्चा होगी।
ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के हाईलाइट्स
-अतिथियों के लिए 23 अगस्त को मुख्यमंत्री, 24 अगस्त को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष, 25 अगस्त को राज निवास में रात्रिभोज होगा।
-इसमें भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
-प्रदर्शनी में विट्ठलभाई पटेल के अभिलेखीय दस्तावेज, फोटोग्राफ, सदन की ऐतिहासिक कार्यवाही के रिकॉर्ड दिखेंगे।
-इनमें वे रिकार्ड भी होंगे, जब शहीद भगत सिंह ने विधानसभा में बम फेंका।
-डॉक्यूमेंट्री में महात्मा गांधी के सदन में तीन ऐतिहासिक आगमन, साइमन कमीशन के विरोध और विट्ठलभाई पटेल के अध्यक्ष पद संभालने के क्षण भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article