Delhi Election: 'मुसलमानों के मन से डर को निकालने के लिए BJP को वोट दिया', AIIA के अध्यक्ष साजिद रशीदी का दावा
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं या उनके सामने झुक गया हूं। अगर उनकी कोई नीति मुसलमानों के खिलाफ जाती है तो मैं उसका विरोध करूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ। मतगणना 8 फरवरी को होगी। इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने दावा किया है कि उन्होंने भाजपा को अपना वोट दिया है। उनके दावे का एक वीडियो सामने आया है।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "मैंने दिल्ली चुनाव में भाजपा को वोट दिया है और अपना वीडियो वायरल किया है क्योंकि भाजपा के नाम पर मुसलमानों में डर पैदा किया जा रहा है और विपक्षी दल कहते हैं कि मुसलमान भाजपा को वोट न दें। मुसलमानों के दिमाग में यह बात बैठा दी गई है कि भाजपा को हराओ, नहीं तो अगर वे सत्ता में आए तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे। मैंने मुसलमानों के मन से उस डर को निकालने के लिए (भाजपा को) वोट दिया है। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो मैं मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों के कौन से अधिकार छीने गए हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि मुझे धमकियां मिल रही हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि मैं भाजपा के हाथों बिक गया हूं। ऐसा कुछ नहीं है, मैं भाजपा के किसी नेता से भी नहीं मिला हूं। मेरे खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य मुसलमानों के दिल और दिमाग से डर को निकालना है।
#WATCH | Delhi | All India Imam Association (AIIA) President Moulana Sajid Rashidi says, "I have voted for the BJP (in Delhi elections) and made my video viral as fear is induced in Muslims in the name of BJP and the opposition parties say that Muslims do not vote for the BJP.… pic.twitter.com/YenX0KkWhW
— ANI (@ANI) February 6, 2025