फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All borders of Delhi opened metro rail and bus services also became normal

अब सब नॉर्मल है: खुल गए दिल्ली के बॉर्डर, मेट्रो, रेल और बस सेवा भी हो गईं सामान्य; लोगों को मिली बड़ी राहत

Mon, 11 Sep 2023 12:10 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Sep 2023 12:10 AM IST
सार

G20: जी-20 सम्मेलन के आयोजन को देखते हुए टीकरी, झाड़ोदा, ढांसा बॉर्डर व अन्य सभी रास्तों से दिल्ली में भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध रविवार देर रात हट गया।

विज्ञापन
All borders of Delhi opened metro rail and bus services also became normal
तीन दिन बाद खुले दिल्ली के बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के आयोजन को देखते हुए टीकरी, झाड़ोदा, ढांसा बॉर्डर व अन्य सभी रास्तों से दिल्ली में भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध रविवार देर रात हट गया। यह प्रतिबंध सात सितंबर की शाम 7 बजे से 10 सितंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए लगाया गया था। दिल्ली के बॉर्डर हटते ही भारी और व्यावसायिक वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

भारी और व्यावसायिक वाहनों को छूट
निजी कारों व व टैक्सी आदि से दिल्ली जाने के लिए तो दिल्ली पुलिस ने लोगों को रविवार की शाम सात बजे से पहले ही ढिलाई देनी शुरू कर दी थी। भारी व व्यावसायिक वाहन के लिए बॉर्डर रात 12 बजे खोल दिए गए। दूसरे राज्यों को जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन तो केएमपी होकर अपने गंतव्यों के लिए पहले ही निकल गए थे, लेकिन दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर जाने वाले काफी वाहन टीकरी बॉर्डर से पहले बहादुरगढ़ की सीमा में सड़क किनारे ही खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध के चलते बहादुरगढ़ पुलिस भी भारी व व्यावसायिक वाहनों को टीकरी बॉर्डर की तरफ बढ़ने से पहले ही रोक रही थी, लेकिन रविवार देर रात से बहादुरगढ़ पुलिस ने हरियाणा की सीमा में इन वाहनों को रोकना बंद कर दिया। यातायात थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस का कार्ययोजना के अनुसार उन्हें रात 11 बजकर 59 मिनट तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रखने को कहा गया था।

विज्ञापन

चलने लगीं रेलगाड़ियां
रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर बंद की गई 20 यात्री व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की बहाली के भी आदेश हो गए। रेलवे स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा ने बताया कि इस लाइन पर 22 जोड़े यानी अप-डाउन की 44 गाड़ियां चलती हैं। इनमें यात्री और एक्सप्रेस सभी गाड़ियां शामिल हैं। कुल 44 में से 20 यानी 10 जोड़े गाड़ियां जी-20 सम्मेलन की वजह से रद्द की गई थीं। इनमें से जिस भी गाड़ी के चलने का रविवार आधी रात के बाद का निर्धारित समय है, वह उसी समय के अनुसार चल रही है।

बस सेवा हुई सामान्य
आधी रात के बाद चलने वाली यात्री बसें भी चल पड़ी हैं। हरियाणा राज्य परिवहन के स्टेशन अधीक्षक सतीश ने बताया कि बहादुरगढ़ से सुबह साढ़े तीन बजे से दिल्ली होकर कई बसें चंडीगढ़ जाती हैं। दिल्ली प्रवेश पर रोक हटने से ये सभी बसें भी अपने गंतव्य के लिए चल पड़ी। इसी तरह रात 12 बजे के बाद कई बसें सिरसा, हिसार और पंजाब व राजस्थान से आकर दिल्ली जाती हैं। इन बसों का परिचालन भी सामान्य हो गया।

मेट्रो का समय भी हुआ पहले वाला
सोमवार से मेट्रो सेवा का समय भी सामान्य हो गया। जी-20 की वजह से 8 से 10 सितंबर तक हर रोज मेट्रो रेल सेवा आरंभ होने का समय घनी सुबह कर दिया गया था। इन दिन तक बहादुरगढ़ समेत सभी आरंभ स्थलों से हर रोज मेट्रो सुबह 4 बजे शुरू हो जाती थी। सुबह 6 बजे तक हर आधा घंटा के बाद गाड़ी छूटती थी, लेकिन सोमवार से परिचालन का समय पहले की तरह सामान्य हो गया है। अब बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से सोमवार से शनिवार छह दिन तक मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed