फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alka Lamba files fir against person who morphed her photo and write obscene comments on facebook

विधायक अलका लांबा को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Dec 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Alka Lamba files fir against person who morphed her photo and write obscene comments on facebook
अलका लांबा - फोटो : एएनआई

चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की विधायक अलका लांबा की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज डालने का मामला सामने आया है। विधायक अलका लांबा ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजकर परेशान किया जा रहा है। विधायक ने ट्विटर पर संदिग्ध आरोपी की फोटो और मोबाइल नंबर भी शेयर किया है।
विज्ञापन


अलका लांबा ने थाना प्रभारी के कमरे से फेसबुक लाइव किया और बताया कि उसने एफआईआर इसलिए किया है ताकि बेटियों और बहनों को पता चल सके कि इस तरह के लोगों के खिलाफ किस तरह का एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन कर 29 वर्षीय सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। वह बुलवर्ड रोड, सेंट स्टीफंस अस्पताल के पास रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। वह शादीशुदा है और उसका छह साल का बेटा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed